मिला-जुला साग /vibsk-06

Read This Recipe In English Here: Mix Saag

मेथी, बथुआ और पालक का मिला-जुला साग

सामग्रीः

सामग्रीः मात्रा:
1. मेथी का साग : 1 गड्डी
2. बथुआ : 1 गड्डी
3. पालक : 1 गड्डी
4. बेसन/मक्की का आटा : 3 बड़े चम्मच
5. ज़ीरा : 1 छोटाचम्मच
6. पिसी लाल मिर्च : 1 छोटाचम्मच
7. पिसा धनिया : 1 छोटाचम्मच
8. लहसुन की कलियाँ : 5-6 (कटी हुई)
9. अदरक : 1” टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
10. टमाटर : 1 बड़ा (छोटे टुकड़ो में कटा हुआ)
11. नमक : स्वादानुसार
12. हींग : ½ छोटाचम्मच
13. हरा धनिया : 1 छोटी गड्डी
14. तेल : 2 बड़े चम्मच (छौंकने के लिए)

 

मिला-जुला साग बनाने की विधि :

  1. मेथी, बथुआ और पालक को पानी में धो कर साफ़ कर लें, और बड़ा-बड़ा काट लें |
  2. गहरे बर्तन में 1 गिलास पानी लें और उसमें कटे हुए साग को डाल दें |
  3. साग को ढंक कर 5 मिनट तक तेज आँच पर पकाएं | फिर आँच को धीमा कर 20 मिनट तक पकाएं |
  4. बेसन/मक्की का आटा उबले हुए साग में डालें |
  5. ब्लेंडर या मथानी से अच्छी तरह से मथ कर 20 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएं |
  6. बीच-बीच में साग को चलाते रहें, जिससे साग तले में लग कर जले नहीं |

विशेष: उबले हुए साग को फ्रिज में 1 से 1½ हफ्ते तक रखा जा सकता है | गर्म और नमी वाले मौसम में ज्यादा दिन तक न रखें | जब साग ठंडा हो जाए तो उसे काँच के बर्तन में निकाल कर रेफ्रीजिरेटर में रख दें | जब भी, जितनी जरुरत हो, उतना छौंक लें |

छौंकने की विधि:

  1. एक बर्तन में तेल गर्म करें लें |
  2. ज़ीरा डाल कर भूनें |
  3. जब ज़ीरा तड़कने लगे तो कटा हुआ लहसुन डाल कर भूनें |
  4. अब कटा हुआ अदरक और हींग भी डालें और भूनें |
  5. लहसुन के हल्का भूरा होने पर उसमे पिसा धनिया, पिसी लाल मिर्च और टमाटर डालें |
  6. नमक डाल कर टमाटर के नरम होने तक पकाएं | मसाले को चलाते रहें |
  7. उबले हुए साग को मसाले में डाल कर मिलाएं | धीमी आँच पर 5 मिनट तक पकाएं |

मिले-जुले साग को मक्खन , मक्के की रोटी /चपाती /तंदूरी रोटी के साथ गरमागर्म परोसें। 

Recipe Step By Step With Pics:

Step-1

  1. मेथी, बथुआ और पालक को पानी में धो कर साफ़ कर लें, और बड़ा-बड़ा काट लें |

Step-2

2. गहरे बर्तन में 1 गिलास पानी लें और उसमें कटे हुए साग को डाल दें |

Step-3

3. साग को ढंक कर 5 मिनट तक तेज आँच पर पकाएं | फिर आँच को धीमा कर 20 मिनट तक पकाएं |

Step-4

4. बेसन/मक्की का आटा उबले हुए साग में डालें |

Step-5

5. ब्लेंडर या मथानी से अच्छी तरह से मथ लें |

Step-6

6. 20 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएं | बीच-बीच में साग को चलाते रहें, जिससे साग तले में लग कर जले नहीं |

Step-7

7. एक बर्तन में तेल गर्म करें लें | ज़ीरा डाल कर भूनें |

Step-8

8. जब ज़ीरा तड़कने लगे तो कटा हुआ लहसुन डाल कर भूनें | अब कटा हुआ अदरक और हींग भी डालें और भूनें |

Step-9

9. लहसुन के हल्का भूरा होने पर उसमे पिसा धनिया, पिसी लाल मिर्च और टमाटर डालें | नमक डाल कर टमाटर के नरम होने तक पकाएं | मसाले को चलाते रहें |

 

Step-10

10. उबले हुए साग को मसाले में डाल कर मिलाएं | धीमी आँच पर 5 मिनट तक पकाएं |

Step-11

मिले-जुले साग को मक्खन , मक्के की रोटी /चपाती /तंदूरी रोटी के साथ गरमागर्म परोसें। 

SHARE
Previous articleMooli Ke Chande (Radish Pickle)/vibsk–17
Next articleमागुर फिश करी/vibsk-07
Hi friends, I am Vibha Singh. I will be sharing easy to cook Indian recipes on Vibskitchen. Come and cook with me. From Vibskitchen, every week will come out, known and not so known yummy recipes. Recipes, that I have learnt from my paternal/maternal grandmothers, my mom/mom-in-law & friends. These Indian recipes are authentic, healthy and easy to make. Welcome to VibsKitchen to share the pleasure of cooking and serving "Ghar Ka Khaana" (home cooked food) to loved ones. Happy Cooking!!!

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here