चटपटी मटर चाट/vibsk12

Read This Recipe In English: Spicy Matar Chaat

सामग्री:

सामग्री: मात्रा:
 1. सूखी साबुत मटर : 200 ग्रा.
 2. प्याज़ : 2-3 (मध्यम आकार की)
 3. टमाटर : 2-3 (मध्यम आकार के)
 4. हरी मिर्च : 1-2
 5. हरा धनिया : 1 छोटा गुच्छा
 6. इमली : 10 ग्रा.
 7. पिसी लाल मिर्च : 1-2 छोटेचम्मच
 8. भुना हुआ धनिया पाउडर : 2 छोटेचम्मच
 9. भुना हुआ ज़ीरा पाउडर : 2 छोटेचम्मच
10. नमक : स्वादानुसार
11. हींग : ½ छोटाचम्मच
12. नींबू : 1

चटपटी मटर चाट बनाने की विधि:

  1. पानी में साबुत मटर को 6-7 घंटे भिगो कर रखें |
  2. मटर को धो कर प्रेशर-कुकर में डालें | पानी डालें | ज़्यादा पानी न डालें, बस उतना पानी डालें जितने में मटर डूब जाए |
  3. इसमे हींग और नमक मिलाएं |
  4. अब प्रेशर-कुकर को तेज़ आँच पर रखें |
  5. एक सीटी के बाद मटर को 8-10 मिनट तक धीमी आँच पर उबाल लें। |
  6. एक मटर के दाने को दबा कर देखें , अगर अच्छी तरह से गल गया है तो चाट बनाने के लिए मटर तैयार है | एक तरफ रखें।
  7. गर्म पानी में इमली को 1 घंटा भिगो कर रखें | 1 घंटे बाद, इमली को मसल कर छानें और गूदा और बीज अलग कर लें | एक तरफ रखें।
  8. टमाटर, प्याज़, हरा धनिया और हरी मिर्च को बारीक काट लें | एक तरफ रखें।
  9. बड़े बर्तन में उबली मटर को डालें | इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर, प्याज़, हरा धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, भुना धनिया पाउडर, भुना ज़ीरा पाउडर, हींग, इमली का पानी और नमक डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं |
  10. अब इसमे नींबू का रस डाल कर मिलाएं |
चटपटी मटर चाट को भुना ज़ीरा पाउडर और हरे धनिये से सजा कर कुलचे/ब्रेड/परांठे के साथ परोसें |

Watch Video Here:

Recipe Step By Step With Pics:

Step-1

    1. पानी में साबुत मटर को 6-7 घंटे भिगो कर रखें |

Step-2

2. मटर को धो कर प्रेशर-कुकर में डालें | पानी डालें | ज़्यादा पानी न डालें, बस उतना पानी डालें जितने में मटर डूब जाए |

Step-3

3. इसमे हींग और नमक मिलाएं | अब प्रेशर-कुकर को तेज़ आँच पर रखें | एक सीटी के बाद मटर को 8-10 मिनट तक धीमी आँच पर उबाल लें। |

Step-4

4. एक मटर के दाने को दबा कर देखें , अगर अच्छी तरह से गल गया है तो चाट बनाने के लिए मटर तैयार है | एक तरफ रखें।

Step-5

5. गर्म पानी में इमली को 1 घंटा भिगो कर रखें | 1 घंटे बाद, इमली को मसल कर छानें और गूदा और बीज अलग कर लें | एक तरफ रखें।

Step-6

6. टमाटर, प्याज़, हरा धनिया और हरी मिर्च को बारीक काट लें | एक तरफ रखें।

Step-7

7. बड़े बर्तन में उबली मटर को डालें | इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर, प्याज़, हरा धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, भुना धनिया पाउडर, भुना ज़ीरा पाउडर, हींग, इमली का पानी और नमक डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं |

Step-8

8. अब इसमे नींबू का रस डाल कर मिलाएं |

चटपटी मटर चाट को भुना ज़ीरा पाउडर और हरे धनिये से सजा कर कुलचे/ब्रेड/परांठे के साथ परोसें |
SHARE
Previous articleअंडा पराँठा/vibsk-11
Next articleबैंगन भाजा/vibsk-13
Hi friends, I am Vibha Singh. I will be sharing easy to cook Indian recipes on Vibskitchen. Come and cook with me. From Vibskitchen, every week will come out, known and not so known yummy recipes. Recipes, that I have learnt from my paternal/maternal grandmothers, my mom/mom-in-law & friends. These Indian recipes are authentic, healthy and easy to make. Welcome to VibsKitchen to share the pleasure of cooking and serving "Ghar Ka Khaana" (home cooked food) to loved ones. Happy Cooking!!!

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here