मागुर फिश करी/vibsk-07
Read this Recipe In English Here: Magur/Cat Fish Curry
सामग्री :
| सामग्री : | मात्रा : | ||
| 1. | मागुर फिश | : | 750 ग्राम |
| 2. | लहसुन | : | 10 -15 कलियाँ |
| 3. | अदरक | : | 20 ग्राम |
| 4. | हल्दी | : | 1 चम्मच |
| 5. | पिसी लाल मिर्च | : | 2 चम्मच |
| 6. | धनिया पाउडर | : | 3-4 चम्मच |
| 7. | गरम मसाला | : | 2 चम्मच |
| 8. | सरसों दाने | : | 2 चम्मच |
| 9. | ज़ीरा | : | 2 चम्मच |
| 10. | मेथी दाने | : | 1 चम्मच |
| 11. | (मेथी दाना ,कलौंजी, ज़ीरा, सौंफ़ ) | : | 1 ½ चम्मच |
| 12. | नमक | : | स्वादानुसार |
| 13. | सरसों का तेल | : | 1, ½ चम्मच |
मागुर फिश करी बनाने की विधि :
- एक कटोरी में हल्दी पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर थोड़ा पानी डाल कर मिलायें और एक तरफ़ रख दे ।
- लहसुन, अदरक, ज़ीरा, मेथी और सरसों के दानों को मिक्सी में पीस ले ।
- सबसे पहले कड़ाही में तेल गरम कर पंचफोड़न डाल कर छौंका लगाएं ।
- जब पंचफोड़न तड़कने लगे तब अदरक, लहसुन और सरसों का पिसा मसाला डालें और भूनें।
- मसाला जब तेल छोड़ने लगे, तो उसमे भीगे हुए मसाले डालें और भूनें,
- धीमी आंच पर भूनें। जब मसाला, तेल और कड़ाही की साइड छोड़ दे तब समझ लीजिये मसाला भुन चुका है ।
- अब मसाले में मछली छोड़ें, धीरे-धीरे हिला कर मछली को, अच्छी तरह से मसाले से कवर कर लें । ज़ोर से और ज़्यादा न चलायें, मछली के पीसेज़ टूट सकते हैं,
- 3-4 मिनट बाद, 2 से ढाई ग्लास उबला हुआ पानी डालें, फिर नमक डालें और तेज़ आंच पर पकाएँ ।
- जैसे ही पानी उबलने लगे, आंच को धीमा कर लें, उसके बाद ढँक कर, धीमी आंच पर पकाएँ । फिश करी को पकने में लगभग 20 मिनट लगते है । कटे हुए धनिये से सजाएँ ।
- “मागुर फिश करी” तैयार है ।
गर्मागर्म मागुर फिश करी को चावल के साथ परोसें .
Recipe Step By Step With Pics:
Step-1



- एक कटोरी में हल्दी पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर थोड़ा पानी डाल कर मिलायें और एक तरफ़ रख दे ।
Step-2


2. लहसुन, अदरक, ज़ीरा, मेथी और सरसों के दानों को मिक्सी में पीस ले ।
Step-3

3. सबसे पहले कड़ाही में तेल गरम कर पंचफोड़न डाल कर छौंका लगाएं ।

4. जब पंचफोड़न तड़कने लगे तब अदरक, लहसुन और सरसों का पिसा मसाला डालें और भूनें।
Step-5


5. मसाला जब तेल छोड़ने लगे, तो उसमे भीगे हुए मसाले डालें और भूनें,
Step-6


6. धीमी आंच पर भूनें। जब मसाला, तेल और कड़ाही की साइड छोड़ दे तब समझ लीजिये मसाला भुन चुका है ।
Step-7


7. अब मसाले में मछली छोड़ें, धीरे-धीरे हिला कर मछली को, अच्छी तरह से मसाले से कवर कर लें । ज़ोर से और ज़्यादा न चलायें, मछली के पीसेज़ टूट सकते हैं,
Step-8

8. 3-4 मिनट बाद, 2 से ढाई ग्लास उबला हुआ पानी डालें, फिर नमक डालें और तेज़ आंच पर पकाएँ ।
Step-9

9. जैसे ही पानी उबलने लगे, आंच को धीमा कर लें, उसके बाद ढँक कर, धीमी आंच पर पकाएँ । फिश करी को पकने में लगभग 20 मिनट लगते है ।.
Step-10













[…] रेसिपी हिन्दी में पढ़ें: मागुर फिश करी […]