खीरा पराँठा/vibsk-14

Read This Recipe In English: Cucumber (Kheera) Paratha

 सामग्री:

सामग्री:   मात्रा:
 1. खीरा : 1
 2. टमाटर : 1
 3. प्याज़ : 1
 4. हरी मिर्च : 2
 5. अदरक : ½” का टुकड़ा
 6. हरा धनिया : ½ कटोरी
 7. गेंहूँ का आटा : 250 ग्राम
 8. पिसी लाल मिर्च : ½ चम्मच
 9. नमक : स्वादानुसार
10. तेल : 2-4 बड़े चम्मच

खीरा पराँठा बनाने की विधि:

  1. खीरे और टमाटर को कद्दूकस कर लें |
  2. कद्दूकस करने के बाद खीरे और टमाटर को निचोड़ लें और निकले पानी को आटा गूंधने के लिए इस्तेमाल करें |
  3. प्याज़, अदरक और हरी मिर्च को बारीक-बारीक काट लें |
  4. फिर इन सब को कद्दूकस किये हुए खीरे-टमाटर में मिला दें |
  5. अब बारीक कटा हरा धनिया, लाल मिर्च और नमक डाल कर इसे अच्छे से मिलाएं |
  6. खीरे और टमाटर के रस में पिसी लाल मिर्च और नमक मिलाएं | अब इससे गेंहूँ का आटा गूंधें | गुंधे हुए आटे को २० मिनट तक एक तरफ रखें।
  7. गुंधे हुए आटे से एक लोई तोड़ें | लोई को हथेलियों के बीच घुमाते हुए नरम कर लें |
  8. अब एक चपाती बेलें | खीरे-टमाटर के मिश्रण को चपाती के आधे हिस्से पर फैलाएं और चपाती के दूसरे आधे हिस्से को मोड़ते हुए उसे ढँक दें |
  9. हल्के हाथ से किनारों को दबाते हुए चपाती को ऊपर से दबाएं, जिससे मिश्रण चपाती में चिपक जाए |
  10. भरे हुए पराँठों को तवे पर सेकें | मध्यम आँच पर ही सेकें, जिससे यह जले नहीं और दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाएँ |
  11. दोनों तरफ मध्यम आँच पर सेंकने के बाद तेल लगा कर सेंके | सुनहरा भूरा होने तक सेंके|
  12. चिमटे की सहायता से पराँठे को पकड़ कर किनारों को भी सेक लें।
खीरा पराँठों को पुदीना की चटनी/इमली चटनी/सॉस और चाय के साथ गर्म-गर्म परोसें |

Watch Video here:

Recipe Step By Step With Pics:

Step-1

1. खीरे और टमाटर को कद्दूकस कर लें | कद्दूकस करने के बाद खीरे और टमाटर को निचोड़ लें और निकले पानी को आटा गूंधने के लिए इस्तेमाल करें |

Step-2

2. प्याज़, अदरक और हरी मिर्च को बारीक-बारीक काट लें | फिर इन सब को कद्दूकस किये हुए खीरे-टमाटर में मिला दें | अब बारीक कटा हरा धनिया, लाल मिर्च और नमक डाल कर इसे अच्छे से मिलाएं |

Step-3

3. खीरे और टमाटर के रस में पिसी लाल मिर्च और नमक मिलाएं | अब इससे गेंहूँ का आटा गूंधें | गुंधे हुए आटे को २० मिनट तक एक तरफ रखें।

Step-4

4. गुंधे हुए आटे से एक लोई तोड़ें | लोई को हथेलियों के बीच घुमाते हुए नरम कर लें | अब एक चपाती बेलें |

Step-5

5. खीरे-टमाटर के मिश्रण को चपाती के आधे हिस्से पर फैलाएं और चपाती के दूसरे आधे हिस्से को मोड़ते हुए उसे ढँक दें |

Step-6

6. हल्के हाथ से किनारों को दबाते हुए चपाती को ऊपर से दबाएं, जिससे मिश्रण चपाती में चिपक जाए |

Step-7

7. भरे हुए पराँठों को तवे पर सेकें | मध्यम आँच पर ही सेकें, जिससे यह जले नहीं और दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाएँ |

Step-8

 

 

9.

8. दोनों तरफ मध्यम आँच पर सेंकने के बाद तेल लगा कर सेंके |

Step-09

09.सुनहरा भूरा होने तक सेंके|

Step-10

10. चिमटे की सहायता से पराँठे को पकड़ कर किनारों को भी सेक लें।

खीरा पराँठों को पुदीना की चटनी/इमली चटनी/सॉस और चाय के साथ गर्म-गर्म परोसें |
SHARE
Previous articleबैंगन भाजा/vibsk-13
Next articleब्रेड रोल्स/Bread Rolls/vibsk-15
Hi friends, I am Vibha Singh. I will be sharing easy to cook Indian recipes on Vibskitchen. Come and cook with me. From Vibskitchen, every week will come out, known and not so known yummy recipes. Recipes, that I have learnt from my paternal/maternal grandmothers, my mom/mom-in-law & friends. These Indian recipes are authentic, healthy and easy to make. Welcome to VibsKitchen to share the pleasure of cooking and serving "Ghar Ka Khaana" (home cooked food) to loved ones. Happy Cooking!!!

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here