गाँठ गोभी/vibsk-04
यह एक कश्मीरी विधि है | इसमें गाँठ गोभी को पत्तों सहित बनाते हैं |
Read This Recipe In English Here: Lump Cabbage
सामग्री :
| सामग्री : | मात्रा : | ||
| 1. | गाँठ गोभी | : | 3 – 4 (पत्तों के साथ) |
| 2. | ज़ीरा | : | 1 छोटा चम्मच |
| 3. | सौंठ | : | 2 छोटे चम्मच |
| 4. | हींग | : | ½ छोटा चम्मच |
| 5. | कश्मीरी साबुत लाल मिर्च | : | 5–6 |
| 6. | नमक | : | स्वादानुसार |
| 7. | तेल | 1 बड़ा चम्मच (छौंकने के लिए) |
गाँठ गोभी बनाने की विधि :
- गाँठ गोभी को धो कर छील लें और टुकड़ो में काट लें | पत्तोंको भी काट लें |
- बर्तन को मध्यम आँच पर रखें | 1 चम्मच तेल इसमें डालें |
- तेल गर्म होने पर जीरा, कश्मीरी लाल मिर्च, सौंठ और हींग डालें और भूनें|
- थोड़ा भूनने के बाद उसमे गाँठ गोभी डालें | ½ मिनट भूनने के बाद गाँठ गोभी के पत्ते भी बर्तन में डालें और अच्छे से मिला लें |
- स्वादानुसार नमक मिला कर 3–4 मिनट तक भूने |
- 3 गिलास पानी डालें | बर्तन को ढँक कर 5 मिनट तक तेज़ आँच पर पकायें |
- नट के बाद, ढक्कन हटा कर अच्छी तरह से चलाएँ |
- दोबारा ढँक दें और 10 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएँ |
- गाँठ गोभी को चम्मच से काट कर देखें, अगर आराम से कट रही है तो गाँठ गोभी परोसने के लिए तैयार है |
कश्मीरी गाँठ गोभी को गर्मागर्म चावल के साथ परोसें |
Recipe Step By Step With Pics:
Step-1

- गाँठ गोभी को धो कर छील लें और टुकड़ो में काट लें | पत्तों को भी काट लें |
Step-2

2. बर्तन को मध्यम आँच पर रखें | 1 चम्मच तेल इसमें डालें |
Step-3

3. तेल गर्म होने पर जीरा, कश्मीरी लाल मिर्च, सौंठ और हींग डालें और भूनें|
Step-4


4. थोड़ा भूनने के बाद उसमे गाँठ गोभी डालें | ½ मिनट भूनने के बाद गाँठ गोभी के पत्ते भी बर्तन में डालें और अच्छे से मिला लें |
Step-5

5. स्वादानुसार नमक मिला कर 3–4 मिनट तक भूने |
Step-6

6. 3 गिलास पानी डालें | बर्तन को ढँक कर 5 मिनट तक तेज़ आँच पर पकायें |
Step-7

7. 5 मिनट के बाद, ढक्कन हटा कर अच्छी तरह से चलाएँ | दोबारा ढँक दें और 10 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएँ |
Step-8

8. गाँठ गोभी को चम्मच से काट कर देखें, अगर आराम से कट रही है तो गाँठ गोभी परोसने के लिए तैयार है |
Step-9











[…] रेसिपी हिन्दी में पढ़ें: गाँठ गोभी […]