भटूरे (छोले/भटूरे)/vibsk–25
सामग्री:
| सामग्री | मात्रा | ||
| 1 | मैदा | : | 250 ग्राम |
| 2 | सूजी | : | 50 ग्राम |
| 3 | दही | : | 100 ग्राम |
| 4 | बेकिंग पाउडर | : | ½ छोटा चम्मच |
| 5 | खाने वाला सोडा | : | ¼ छोटा चम्मच |
| 6 | नमक | : | ½ छोटा चम्मच |
| 7 | पिसी हुई चीनी | : | 1½ छोटा चम्मच |
| 8 | तेल | : | 2-3 छोटे चम्मच (मैदा गूंधने के लिये) |
| 9 | तेल | : | तलने के लिये |
| 10 | गुनगुना पानी | : | मैदा गूंधने के लिये |
भटूरे बनाने की विधिः
- पिसी हुई चीनी , नमक , सूजी, बेकिंग पाउडर और खाने वाले सोडा को मैदे में अच्छी तरह मिला लें।
- अब तेल डालें और अच्छी तरह मिलायें।
- अब दही डालकर मैदे को नरम गूँध लें। ज़रुरत लगे तो थोड़ा गुनगुना पानी भी मिला लें।
- बंद मुट्ठी की मदद से 7-8 मिनट तक गूँध कर नरम कर लें। ध्यान रहे, गुँधा हुआ मैदा ज़्यादा चिपचिपा या सख़्त नहीं होना चाहिये।
- गुँधे हुए मैदे पर थोड़ा तेल लगा कर ,महीन गीले कपडे से ढँक दें। 3-4 घण्टे के लिए एक तरफ रख दें।
- 3-4 घण्टे के बाद मैदा थोड़ा फूल जाएगा।
- हथेलियों पर तेल लगाकर मैदे को गूँधकर थोड़ा और नरम कर लें।
- अगर मैदा ज़्यादा चिपचिपा लगे तो थोड़ा सूखा मैदा मिला लें। अच्छी तरह गूँधें।
- अब बराबर आकार की लोई बना लें।
- लोई को हथेलियों के बीच घुमाते हुए नरम कर लें।
- चकले और बेलन पर भी थोड़ा तेल लगा लें।
- लोई को चकले पर रख कर बेलन की मदद से गोल या अण्डाकार बेल लें।
- तलने के लिए कड़ाही में तेल गर्म कर लें।
- मद्धम आँच पर भठूरों को सुनहरा और फूलने तक तलें।
- भठूरों को कड़ाही से निकाल कर किचन नैपकिन पेपर पर रखें ताकि फ़ालतू तेल निकल जाए।
- बाक़ी भठूरों को भी इसी तरह तलें।
गर्मागर्म भठूरों को छोले ,अचार , सलाद और रायते के साथ परोसें।
Watch video here:
Recipe Step By Step With Pics:
STEP-1

1. पिसी हुई चीनी , नमक , सूजी, बेकिंग पाउडर और खाने वाले सोडा को मैदे में अच्छी तरह मिला लें।
STEP-2
2. अब तेल डालें और अच्छी तरह मिलायें।
STEP-3

3. अब दही डालकर मैदे को नरम गूँध लें। ज़रुरत लगे तो थोड़ा गुनगुना पानी भी मिला लें।
STEP-4
4. बंद मुट्ठी की मदद से 7-8 मिनट तक गूँध कर नरम कर लें। ध्यान रहे, गुँधा हुआ मैदा ज़्यादा चिपचिपा या सख़्त नहीं होना चाहिये।
STEP-5


5. गुँधे हुए मैदे पर थोड़ा तेल लगा कर ,महीन गीले कपडे से ढँक दें। 3-4 घण्टे के लिए एक तरफ रख दें।
STEP-6
6. 3-4 घण्टे के बाद मैदा थोड़ा फूल जाएगा।
STEP-7


7. हथेलियों पर तेल लगाकर मैदे को गूँधकर थोड़ा और नरम कर लें। अगर मैदा ज़्यादा चिपचिपा लगे तो थोड़ा सूखा मैदा मिला लें। अच्छी तरह गूँधें। अब बराबर आकार की लोई बना लें।
STEP-8
8. लोई को हथेलियों के बीच घुमाते हुए नरम कर लें।
STEP-9
9. चकले और बेलन पर भी थोड़ा तेल लगा लें।
STEP-10

10. लोई को चकले पर रख कर बेलन की मदद से गोल या अण्डाकार बेल लें।
STEP-11
11. तलने के लिए कड़ाही में तेल गर्म कर लें।
STEP-12



12. मद्धम आँच पर भठूरों को सुनहरा और फूलने तक तलें। भठूरों को कड़ाही से निकाल कर किचन नैपकिन पेपर पर रखें ताकि फ़ालतू तेल निकल जाए। बाक़ी भठूरों को भी इसी तरह तलें।








