शलजम भर्ता/Mashed Turnip/vibsk-46
सामग्री :-
| सामग्री | : | सामग्री | |
| 1. | शलजम | : | 2बड़े आकार के |
| 2. | टमाटर | : | 2मध्यम आकार के |
| 3. | प्याज़ | : | 2मध्यम आकार के |
| 4. | ताज़ा हरा धनिया | : | सजाने के लिये |
| 5. | हरी मिर्च | : | 2 |
| 6. | हल्दी पाउडर | : | ½ छोटा चम्मच |
| 7. | गरम मसाला | : | 1 छोटा चम्मच |
| 8. | धनिया पाउडर | : | 1छोटा चम्मच |
| 9. | हींग | : | ½ छोटा चम्मच |
| 10. | लालमिर्च पाउडर | : | 1छोटा चम्मच |
| 11. | सरसो के दाने | : | ½ छोटा चम्मच |
| 12. | ज़ीरा | : | ½ छोटा चम्मच |
| 13. | लहसुन-अदरक का पेस्ट | : | 2 छोटा चम्मच |
| 14. | नमक | : | स्वादानुसार |
| 15. | तेल | : | 1बड़ा चम्मच |
विधिः
- शलजम को छील कर बड़े टुकड़ों में काट लें।
- 1/4 कप पानी में कटे हुए शलजम डालकर, प्रेशर कुकर में 1 सीटी आने तक उबालें।
- कड़ाही में तेल गरम करें। सरसों के दाने, ज़ीरा, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
- थोड़ा हींग डालकर चलायें। धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें। चलाते हुए 1/2 मिनट भूनें।
- प्याज़ डालकर प्याज़ के नरम होने तक भूनें। मसाले को मद्धम आँच पर भूनें।
- उबले हुए शलजम को मसल लें और एक तरफ़ रख लें।
- प्याज़ भुन जाने के बाद हल्दी पाउडर डालकर चलायें।
- टमाटर डालें। जब टमाटर गल जाए तब मसले हुए शलजम डालें और अच्छी तरह मिलायें।
- आँच को धीमा कर लें। नमक डालकर अच्छी तरह मिलायें।
- धीमी आँच पर ढँक कर 10 मिनट तक पकायें। शलजम का भर्ता तैयार है। अब इसे आँच पर से उतार लें।
- कटे हुए हरे धनिये से सजायें।
पूरी/पराँठा/चपाती के साथ गर्मागर्म शलजम के भरते का आनन्द लें।
Watch Video Here:
Recipe Step By Step With Pics :

Step-1


1. शलजम को छील कर बड़े टुकड़ों में काट लें।
Step-2


2. 1/4 कप पानी में कटे हुए शलजम डालकर, प्रेशर कुकर में 1 सीटी आने तक उबालें।
Step-3







3. कड़ाही में तेल गरम करें। सरसों के दाने, ज़ीरा, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
Step-4
4. थोड़ा हींग डालकर चलायें। धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें। चलाते हुए 1/2 मिनट भूनें।
Step-5


5. प्याज़ डालकर प्याज़ के नरम होने तक भूनें। मसाले को मद्धम आँच पर भूनें।
Step-6
6. उबले हुए शलजम को मसल लें और एक तरफ़ रख लें।
Step-7


7. प्याज़ भुन जाने के बाद हल्दी पाउडर डालकर चलायें।
Step-8





8. टमाटर डालें। जब टमाटर गल जाए तब मसले हुए शलजम डालें और अच्छी तरह मिलायें।
Step-9


9. आँच को धीमा कर लें। नमक डालकर अच्छी तरह मिलायें।
Step-10


10. धीमी आँच पर ढँक कर 10 मिनट तक पकायें। शलजम का भर्ता तैयार है। अब इसे आँच पर से उतार लें।
Step-11
11. कटे हुए हरे धनिये से सजायें |








