तुरंत बनने वाला आँवला/Amla Achhar/vibsk–08
Read This Recipe In English Here: Instant Indian Gooseberry Pickle
सामग्री:
| सामग्री: | मात्रा : | ||
| 1. | आँवला | : | 500 ग्रम |
| 2. | हरी मिर्च | : | 200 ग्राम |
| 3. | ताज़ा हरा धनिया | : | 1 बंडल |
| 4. | लहसुन | : | 150 ग्राम |
| 5. | हींग | : | 4 -5 छोटेचम्मच |
| 6. | नमक | : | स्वादानुसार |
| 7. | लाल मिर्च पाउडर | : | 5 -6 छोटेचम्मच |
| 8. | हल्दी | : | 4 – 5 छोटे चम्मच |
| 9. | सरसों का तेल | : | 3 – 4 बड़े चम्मच |
तुरंत बनने वाला आँवला अचार बनाने की विधिः
- एक कप पानी डाल कर आँवलों को धीमी आंच पर उबाल लें, जैसे ही आँवले फटने लगें, आंच से उतार लें।
- फिर आँवलों को पानी से छान कर ठण्डा होने दें।
- आँवलों के गूदे को बीज से अलग कर लें ।
- धनिया बारीक़ काट लें । हरी मिर्च को मोटा मोटा काट लें।
- हरी मिर्च और लहसुन को मिक्सी में मोटा-मोटा पीस लें ।
- अब आँवलों को मोटा-मोटा फोड़ लें।
- फ़ोड़े हुए आँवलों में अब हल्दी, लाल मिर्च, हींग,और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- अब इसमें कटा हुआ हरा धनिया, मोटी पीसी हुई हरी मिर्च और मोटा पिसा हुआ लहसुन डाल कर अच्छी तरह से मिलायें।
- अब सरसो का तेल डालें और अच्छी तरह से मिलाएं ।
- अचार तैयार है, इसे अब एक साफ़ और सूखे कांच के जार में भर कर फ़्रिज में रखें।
- जिस पानी में हमने आँवले उबालें थे, उस पानी में भुना हुआ ज़ीरा और काला नमक मिला कर पिए , ये सेहत के लिये बहुत लाभदायक होता है ।
इस अचार को बनाने के ठीक बाद भी खाया जा सकता है। ये अचार 2 -3 हफ़्ते तक ख़राब नहीं होता है । क्योंकि इसमें कोई भी प्रिज़र्वेटिव नहीं डाला गया है, इस अचार को ज़्यादा दिन तक न रखें। थोड़ा बनाएं और ज़ल्दी ख़त्म कर लें।
आँवला अचार को खाने के साथ परोसें ।
Refer Video:
Recipe Step By Step With Pics:
अामला अचार बनाने के लिए सामग्री।
Step-1

- 1 कप पानी डाल कर आँवलों को धीमी आंच पर उबाल लें, जैसे ही आँवले फटने लगें, आंच से उतार लें।
Step-2

2. फिर आँवलों को पानी से छान कर ठण्डा होने दें।
Step-3

3. आँवलों के गूदे को बीज से अलग कर लें ।
Step-4

4. धनिया बारीक़ काट लें ।

हरी मिर्च को मोटा मोटा काट लें।
Step-5

5. हरी मिर्च और लहसुन को मिक्सी में मोटा-मोटा पीस लें ।
Step-6

6. अब आँवलों को मोटा-मोटा फोड़ लें।
Step-7

7. फ़ोड़े हुए आँवलों में अब हल्दी, लाल मिर्च, हींग,और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
Step-8

8. अब इसमें कटा हुआ हरा धनिया, मोटी पीसी हुई हरी मिर्च और मोटा पिसा हुआ लहसुन डाल कर अच्छी तरह से मिलायें।
Step-9

9. अब सरसो का तेल डालें और अच्छी तरह से मिलाएं ।
Step-10

10. अचार तैयार है, इसे अब एक साफ़ और सूखे कांच के जार में भर कर फ़्रिज में रखें।
Step-11 










