पंजाबी छोले/vibsk–24
सामग्री :-
| सामग्री | मात्रा | ||
| 1 | काबुली चने | : | 300 ग्राम (रात भर के भीगे हुए) |
| 2 | प्याज़ | : | 3 मध्यम आकार के |
| 3 | टमाटर | : | 3 मध्यम आकार के |
| 4 | अदरक लहसुन पेस्ट | : | 3 छोटे चम्मच |
| 5 | गरम मसाला | : | 2 छोटे चम्मच |
| 6 | धनिया पाउडर | : | 4 छोटे चम्मच |
| 7 | हल्दी पाउडर | : | 1 छोटा चम्मच |
| 8 | लाल मिर्च पाउडर | : | 2 छोटे चम्मच |
| 9 | हींग | : | 1 छोटा चम्मच |
| 10 | जीरा | :: | 1 छोटा चम्मच |
| 11 | साबुत लाल मिर्च | : | 3 |
| 12 | मेथी दाने | : | ¼ छोटा चम्मच |
| 13 | तेजपत्ता | : | 2 -3 |
| 14 | नमक | : | स्वादानुसार |
| 15 | घी/ तेल | : | 2 बड़े चम्मच |
| चने उबालने के लिये | |||
| 16 | चाय-पत्ती | : | 3 छोटे चम्मच |
| 17 | बड़ी इलाइची | : | 2 कुटी हुई |
| 18 | इलाइची | : | 2 कुटी हुई |
| 19 | दालचीनी | : | ½” का टुकड़ा |
| 20 | जयपत्री फूल | : | ½ |
| 21 | लौंग | : | 5 -6 |
| सजाने के लिये | |||
| 22 | अदरक | : | 1” का टुकड़ा |
| 23 | ताजा हरा धनिया | : | आधा कटोरी (बारीक़ कटा हुआ) |
| 24 | प्याज़ | : | 2 (बारीक़ और लम्बाई में कटे हुए) |
| 25 | हरी मिर्च | : | 7 -8 (बारीक़ और लम्बाई में कटे हुए) |
पंजाबी छोले बनाने की विधिः
- सबसे पहले, 3 ग्लास पानी में चाय-पत्ती डालकर उबाल लें और छान कर एक तरफ रख लें।
- अब चाय के पानी में भीगे हुए चने, हींग , नमक ,छोटी और बड़ी इलायची , दालचीनी ,जायपत्री और लौंग डालें। प्रेशर कुकर में पहली सीटी आने तक तेज़ आँच पर पकायें।
- उसके बाद 10 मिनट तक धीमी आँच पर पकायें।
- प्याज़ का महीन पेस्ट बनाकर एक तरफ़ रख लें।
- टमाटर को भी महीन पीस कर प्यूरी तैयार कर लें और एक तरफ़ रख लें।
- अब एक गहरे बर्तन में तेल गरम कर लें। आँच को मद्धम रखें।
- अब तेजपत्ता , साबुत लाल मिर्च, मेथी दाना और ज़ीरा डालकर भूनें।
- आँच को धीमा कर लें और गरम मसाला, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हींग डालें। लगातार चलाते हुए कुछ सेकण्ड भूनें।
- अब, मसाले में अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और 3-4 मिनट तक भूनें।
- अब, प्याज़ का पेस्ट डालकर तब तक भूनें जब तक कि मसाला तेल न छोड़ने लगे।
- टमाटर का पेस्ट डालकर,मसाले से तेल अलग होने तक भूनें।
- अब उबले हुए चने पानी समेत मसाले में डालें और अच्छी तरह चलायें।
- अब स्वादानुसार नमक डालें (नमक डालते समय ध्यान रखें की हमने,नमक चनों को उबालते समय भी डाला था)।
- अब ढँक कर, 10 मिनट के लिए धीमी आँच पर पकायें।
- छोले तैयार हैं। अब बर्तन को आँच पर से उतार लें और धनिया पत्ती ,कटी हुई प्याज़ और हरी मिर्च डाल कर अच्छी तरह मिला लें।
चावल/पूरी/भठूरे के साथ गर्मागर्म परोसें |
Watch video here:
Recipe Step By Step With Pics:
STEP-1

-
सबसे पहले, 3 ग्लास पानी में चाय-पत्ती डालकर उबाल लें और छान कर एक तरफ रख लें।
STEP-2
2.अब चाय के पानी में भीगे हुए चने, हींग , नमक ,छोटी और बड़ी इलायची , दालचीनी, जायपत्री और लौंग डालें। प्रेशर कुकर में पहली सीटी आने तक तेज़ आँच पर पकायें।
STEP-3
3. उसके बाद 10 मिनट तक धीमी आँच पर पकायें।
STEP-4
4. प्याज़ का महीन पेस्ट बनाकर एक तरफ़ रख लें।
STEP-5
5. टमाटर को भी महीन पीस कर प्यूरी तैयार कर लें और एक तरफ़ रख लें।
STEP-6
6. अब एक गहरे बर्तन में तेल गरम कर लें। आँच को मद्धम रखें|
STEP-7
7. अब तेजपत्ता , साबुत लाल मिर्च, मेथी दाना और ज़ीरा डालकर भूनें।
STEP-8
8. आँच को धीमा कर लें और गरम मसाला, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हींग डालें। लगातार चलाते हुए कुछ सेकण्ड भूनें।
STEP-9
9. अब, मसाले में अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और 3-4 मिनट तक भूनें।
STEP-10
10. अब, प्याज़ का पेस्ट डालकर तब तक भूनें जब तक कि मसाला तेल न छोड़ने लगे।
STEP-11
11. टमाटर का पेस्ट डालकर,मसाले से तेल अलग होने तक भूनें।
STEP-12
12. अब उबले हुए चने पानी समेत मसाले में डालें और अच्छी तरह चलायें।
STEP-13
13. अब स्वादानुसार नमक डालें (नमक डालते समय ध्यान रखें की हमने,नमक चनों को उबालते समय भी डाला था)।
STEP-14
14. अब ढँक कर, 10 मिनट के लिए धीमी आँच पर पकायें।
STEP-15



15. छोले तैयार हैं। अब बर्तन को आँच पर से उतार लें और धनिया पत्ती ,कटी हुई प्याज़ और हरी मिर्च डाल कर अच्छी तरह मिला लें।






