मटर आलू पुलाव/Matar-Aloo Pulao/vibsk-34
सामग्री :-
| सामग्री | मात्रा | ||
| 1 | मटर | : | एक कटोरी |
| 2 | आलू | : | 2 मध्यम आकार के |
| 3 | गाजर | : | 1 छोटी आकार की |
| 4 | प्याज़ | : | 2 छोटे आकार के |
| 5 | टमाटर | : | 1 बड़े आकार का |
| 6 | हरी मिर्च | : | 2 |
| 7 | तजा हरा धनिया | : | सजावट के लिए |
| 8 | चावल | : | 500 ग्राम |
| 9 | हल्दी पाउडर | : | ½ छोटा चम्मच |
| 10 | लाल मिर्च पाउडर | : | 1 छोटा चम्मच |
| 11 | बड़ी इलाइची | : | 1 |
| 12 | साबुत काली मिर्च | : | 7-8 |
| 13 | लौंग | : | 5-6 |
| 14 | ज़ीरा | : | ¼ छोटा चम्मच |
| 15 | नमक | : | स्वादानुसार |
| 16 | शुद्ध घी | : | 1 छोटा चम्मच |
| 17 | तेल | : | 1 बड़ा चम्मच |
विधिः
- चावलों को धोकर एक तरफ़ रख लें।
- एक प्रेशर कुकर में तेल को गरम कर लें।
- गरम तेल में ज़ीरा, बड़ी इलायची, लौंग और साबुत काली मिर्च डालें।
- जब ये सब तड़कने लगें, तब कटी हुई प्याज़ डालकर भूनें। आँच को अब मद्धम कर लें।
- हरी मिर्च डालें। प्याज़ नरम होने तक भूनें।
- अब हरी मटर,कटे हुए आलू और गाजर डालें। अच्छी तरह मिलाकर 2 मिनट तक पकायें।
- टमाटर डालकर अच्छी तरह मिला लें। उसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। अच्छी तरह मिला कर 3 मिनट और पकने दें।
- अब,धुले हुए चावल प्रेशर कुकर में डालें और अच्छी तरह सब्ज़ियों के साथ मिला लें। देसी घी डालें और मिलाएं।
- उसके बाद ढाई गिलास पानी डाल के मिला लें। प्रेशर कुकर का ढक्कन बन्द कर तेज़ आँच पर एक सीटी आने तक पकायें।
- अब आँच को धीमा कर 5-6 मिनट तक और पकायें। आँच को बन्द कर दें और भाप निकलने तक कुकर को ऐसे ही छोड़ दें।
- पुलाव तैयार है। सब्ज़ियाँ,कुकर में ऊपर की तरफ़ आ जाती हैं। हल्के हाथों से सब्ज़ियों और चावल को मिक्स कर लें।
- एक डोंगे में निकाल कर हरे धनिये से सजायें।
अपनी पसन्द के अचार और रायते के साथ गर्मागर्म परोसें।
Watch video here:
Recipe Step By Step With Pics:
Step-1

1. एक प्रेशर कुकर में तेल को गरम कर लें। गरम तेल में ज़ीरा, बड़ी इलायची, लौंग और साबुत काली मिर्च डालें।
Step-2

2. जब ये सब तड़कने लगें, तब कटी हुई प्याज़ डालकर भूनें। आँच को अब मद्धम कर लें।
Step-3

3. हरी मिर्च डालें। प्याज़ नरम होने तक भूनें।
Step-4

4. अब हरी मटर,कटे हुए आलू और गाजर डालें। अच्छी तरह मिलाकर 2 मिनट तक पकायें।
Step-5



5. टमाटर डालकर अच्छी तरह मिला लें। उसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। अच्छी तरह मिला कर 3 मिनट और पकने दें।
Step-6


6. अब,धुले हुए चावल प्रेशर कुकर में डालें और अच्छी तरह सब्ज़ियों के साथ मिला लें। देसी घी डालें और मिलाएं।
Step-7



7. उसके बाद ढाई गिलास पानी डाल के मिला लें। प्रेशर कुकर का ढक्कन बन्द कर तेज़ आँच पर एक सीटी आने तक पकायें। अब आँच को धीमा कर 5-6 मिनट तक और पकायें। आँच को बन्द कर दें और भाप निकलने तक कुकर को ऐसे ही छोड़ दें।
Step-8

8. पुलाव तैयार है। सब्ज़ियाँ,कुकर में ऊपर की तरफ़ आ जाती हैं। हल्के हाथों से सब्ज़ियों और चावल को मिक्स कर लें।
Step-9

9. एक डोंगे में निकाल कर हरे धनिये से सजायें।








