भरवाँ मिर्च पकौड़े/vibsk–29
सामग्री:
| सामग्री | : | मात्रा | |
| 1 | उबले हुए आलू | : | 3 (मध्यम आकार के) |
| 2 | बेसन | : | 150 ग्राम |
| 3 | ताज़ा हरी मिर्च | : | 7 – 8 |
| 4 | ज़ीरा | : | 1 छोटा चम्मच |
| 5 | नमक | : | स्वादानुसार |
| 6 | धनिया पाउडर | : | 4 छोटे चम्मच |
| 7 | ताज़ा हरा धनिया | : | 1 छोटी कटोरी (बारीक़ कटा हुआ ) |
| 8 | हींग | : | 1 छोटा चम्मच |
| 9 | लाल मिर्च पाउडर | : | 2 छोटे चम्मच |
| 10 | प्याज़ | : | 1 मध्यम आकार (बारीक़ कटा हुआ) |
| 11 | अजवाइन | : | ½ छोटा चम्मच |
| 12 | तेल | : | तलने के लिए |
विधिः
- उबले आलुओं को मसल कर एक तरफ रख लें।
- एक पैन में तेल गरम करें और ज़ीरा डालें। जब ज़ीरा तड़कने लगे तब आँच को धीमा करके धनिया पाउडर, हींग और लाल मिर्च पाउडर डालें और चलायें।
- जब मसाला भून जाए, तब मसले हुए आलू डालें और अच्छी तरह मसाले में मिक्स कर लें।
- 2-3 मिनट पकाने के बाद नमक, कटी हुई प्याज़ और हरा धनिया डालें और अच्छी तरह मिलायें।
- पैन को आँच पर से उतार लें और, अमचूर या चाहें तो चाट-मसाला भी मिला सकते हैं। भरने के लिए मसाला तैयार है।
- मिर्चों में लम्बाई में चीरा लगा लें (ऊपर से नीचे तक) और बीज निकल दें।
- अब, सभी मिर्चों में आलू का तैयार मसाला भरकर एक तरफ रख लें।
- बेसन में अजवाइन,नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला लें।
- अब पानी डालकर बेसन का गाढ़ा घोल बना लें।
- एक कड़ाही/पैन में तेज़ आँच पर तलने के लिए तेल गरम कर लें। जब तेल गरम हो जाए, तब आँच को मद्धम कर लें।
- अब,एक-एक करके भरी हुई मिर्चों को बेसन के घोल में डुबोकर धीरे-धीरे तेल में छोड़ें।
- एक साथ सभी मिर्चें तेल में न डालें। एक बार 2-3 मिर्चें तेल में डालने के बाद चलायें और घोल को सख़्त होने दें।
- उसके बाद, भरी हुई और मिर्च तेल में डालें। सुनहरा होने तक तलें।
चाय और सॉस/इमली चटनी/पुदीना चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।
Watch video here:
Recipe Step By Step With Pics:
STEP-1
1. उबले आलुओं को मसल कर एक तरफ रख लें।
STEP-2


2. एक पैन में तेल गरम करें और ज़ीरा डालें। जब ज़ीरा तड़कने लगे तब आँच को धीमा करके धनिया पाउडर, हींग और लाल मिर्च पाउडर डालें और चलायें।
STEP-3

3. जब मसाला भून जाए, तब मसले हुए आलू डालें और अच्छी तरह मसाले में मिक्स कर लें।
STEP-4

4. 2-3 मिनट पकाने के बाद नमक, कटी हुई प्याज़ और हरा धनिया डालें और अच्छी तरह मिलायें।
STEP-5
5. पैन को आँच पर से उतार लें और, अमचूर या चाहें तो चाट-मसाला भी मिला सकते हैं। भरने के लिए मसाला तैयार है।
STEP-6

6. मिर्चों में लम्बाई में चीरा लगा लें (ऊपर से नीचे तक) और बीज निकल दें।
STEP-7


7. अब, सभी मिर्चों में आलू का तैयार मसाला भरकर एक तरफ रख लें।
STEP-8


8. बेसन में अजवाइन,नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला लें।
STEP-9
9. अब पानी डालकर बेसन का गाढ़ा घोल बना लें।
STEP-10
10. एक कड़ाही/पैन में तेज़ आँच पर तलने के लिए तेल गरम कर लें। जब तेल गरम हो जाए, तब आँच को मद्धम कर लें।
STEP-11
11. अब,एक-एक करके भरी हुई मिर्चों को बेसन के घोल में डुबोकर धीरे-धीरे तेल में छोड़ें।
STEP-12


12. एक साथ सभी मिर्चें तेल में न डालें। एक बार 2-3 मिर्चें तेल में डालने के बाद चलायें और घोल को सख़्त होने दें।
STEP-13
13. उसके बाद, भरी हुई और मिर्च तेल में डालें। सुनहरा होने तक तलें।








