मूल महाराष्ट्रियन विधि से बने मोदक /vibsk-26
सामग्री :-
| सामग्री | मात्रा | ||
| 1 | चावल का आटा | : | 150 ग्राम |
| 2 | कच्चा नारियल | : | 50 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ) |
| 3 | गुड़ | : | 50 ग्राम |
| 4 | नमक | : | ½ छोटा चम्मच |
| 5 | पिसी इलाइची पाउडर | : | ½ छोटा चम्मच |
| 6 | शुद्ध घी | : | ½ छोटा चम्मच |
नोट : मुलायम मोदक बनाने के लिए, चावल का आटा नीचे लिखे गए तरीक़े से तैयार करें-
बिना पॉलिश वाला मोटा चावल धो कर, कपड़े पर फैला कर सुखायें ( चावल सूखने में 3-4 दिन का समय लग सकता है)।
मोदक बनाने की लिए इसी चावल के आटे का इस्तेमाल करें।
मोदक बनाने की विधिः
- कच्चे नारियल को महीन कद्दूकस कर लें।
- एक कड़ाही में कद्दूकस किया नारियल, गुड़ और ज़रा सा देसी घी डालें।
- आँच को मद्धम रखते हुए गुड़ और नारियल को पकायें। जब नारियल हल्के भूरे रंग का दिखने लगे,तब इसमें इलायची पाउडर मिला लें।
- नारियल और गुड़ के मिश्रण को भूरा होने तक पकायें। उसके बाद आँच से उतार कर ठण्डा होने दें।
- अब, एक गहरे बर्तन में 2 ग्लास पानी गरम करें । थोड़ा नमक मिलायें। जब पानी उबलने लगे ,तब आँच को बिल्कुल धीमा कर लें। अब चावल का आटा डाल कर अच्छी तरह मिला लें।
- ध्यान रखें कि घोल में गाँठें न पड़ें। अच्छी तरह मिक्स करने के बाद ,ढँक कर 2-3 मिनट के लिए धीमी आँच पर पकायें।
(अगर आपको लगे कि पानी की मात्रा कम है , तो थोड़ा पानी और मिला लें लेकिन सिर्फ़ गुनगुना पानी ही मिलायें )
- आटा गूँधने के लिए पानी गरम कर लें। पानी, गुनगुने से थोड़ा ज़्यादा गर्म होना चाहिए।
- चावल के आटे को आँच से उतारने के बाद, पकाये हुए आटे को ठण्डा होने से पहले गूँध लें।
- पानी, थोड़ा-थोड़ा करके मिलाते जायें और आटे को साथ-साथ हथेलियों से गूँधते जायें। ध्यान रहे ,पकाया हुआ आटा और पानी ,दोनों गर्म हैं ,इसीलिए सावधानी बरतें। आटे के नरम होने तक गूँधते रहें।
- एक छोटी सी लोई तोड़कर ,हथेलियों के बीच लेकर नरम और गोल कर लें। उँगली की मदद से गोले में छोटा सा गड्ढा करें और उसमे थोड़ा तेल या घी लगा लें। अब इसे छोटी कटोरी जैसा आकर देकर किनारों पर चुन्नटें बना लें।
- अब इसमें आधा चम्मच गुड़-नारियल का तैयार किया मसाला भर के बंद कर लें। बाकी मोदक भी इसी तरह तैयार कर लें।
- अब एक गहरे बर्तन में पानी गर्म कर लें। अब एक बड़ी छलनी पर तेल लगा कर बरतन के ऊपर रखें। मोदकों को छलनी के ऊपर रख दें। ढँक कर तेज़ आँच पर, पाँच मिनट तक भाप में पकायें। उसके बाद , आँच को धीमा कर, पॉंच मिनट और पकायें।
स्वादिष्ट मोदक तैयार हैं। मोदक ठण्डे या गरम, दोनों तरह से परोसे जा सकते हैं। मोदक हर तरह से स्वादिष्ट लगते हैं।
Watch video here:
Recipe Step By Step With Pics:
STEP-1
1. कच्चे नारियल को महीन कद्दूकस कर लें।
STEP-2
2. एक कड़ाही में कद्दूकस किया नारियल, गुड़ और ज़रा सा देसी घी डालें।
STEP-3

3. आँच को मद्धम रखते हुए गुड़ और नारियल को पकायें। जब नारियल हल्के भूरे रंग का दिखने लगे,तब इसमें इलायची पाउडर मिला लें।
STEP-4

4. नारियल और गुड़ के मिश्रण को भूरा होने तक पकायें। उसके बाद आँच से उतार कर ठण्डा होने दें।
STEP-5


5. अब, एक गहरे बर्तन में 2 ग्लास पानी गरम करें । थोड़ा नमक मिलायें। जब पानी उबलने लगे,तब आँच को बिल्कुल धीमा कर लें। अब चावल का आटा डाल कर अच्छी तरह मिला लें।
STEP-6


6. ध्यान रखें कि घोल में गाँठें न पड़ें। अच्छी तरह मिक्स करने के बाद ,ढँक कर 2-3 मिनट के लिए धीमी आँच पर पकायें।
STEP-7


7. आटा गूँधने के लिए पानी गरम कर लें। पानी, गुनगुने से थोड़ा ज़्यादा गर्म होना चाहिए। चावल के आटे को आँच से उतारने के बाद, पकाये हुए आटे को ठण्डा होने से पहले गूँध लें। पानी, थोड़ा-थोड़ा करके मिलाते जायें और आटे को साथ-साथ हथेलियों से गूँधते जायें। ध्यान रहे, पकाया हुआ आटा और पानी, दोनों गर्म हैं, इसीलिए सावधानी बरतें। आटे के नरम होने तक गूँधते रहें।
STEP-8






8. एक छोटी सी लोई तोड़कर ,हथेलियों के बीच लेकर नरम और गोल कर लें। उँगली की मदद से गोले में छोटा सा गड्ढा करें और उसमे थोड़ा तेल या घी लगा लें। अब इसे छोटी कटोरी जैसा आकर देकर किनारों पर चुन्नटें बना लें।
STEP-9





9. अब इसमें आधा चम्मच गुड़-नारियल का तैयार किया मसाला भर के बंद कर लें। बाकी मोदक भी इसी तरह तैयार कर लें।
STEP-10




10. अब एक गहरे बर्तन में पानी गर्म कर लें। अब एक बड़ी छलनी पर तेल लगा कर बरतन के ऊपर रखें। मोदकों को छलनी के ऊपर रख दें। ढँक कर तेज़ आँच पर, पाँच मिनट तक भाप में पकायें। उसके बाद , आँच को धीमा कर, पॉंच मिनट और पकायें।
11. स्वादिष्ट मोदक तैयार हैं। मोदक ठण्डे या गरम, दोनों तरह से परोसे जा सकते हैं। मोदक हर तरह से स्वादिष्ट लगते हैं।






