इमली-सौंठ की चटनी /vibsk-03
Read this recipe in English here: Tamarind-Dry Ginger Chutney/Dip
सामग्री :
| सामग्री : | मात्रा : | ||
| 1 | इमली | : | 50 ग्राम |
| 2 | गुड़ | : | 250 ग्राम |
| 3 | सौंठ | : | 3–4 छोटा चम्मच |
| 4 | ज़ीरा | : | 1 छोटे चम्मच |
| 5 | हींग | : | ½ छोटे चम्मच |
| 6 | नमक | : | स्वादानुसार |
| 7 | लाल मिर्च (पिसी हुई) | : | स्वादानुसार |
| 8 | कलौंजी | : | 1 छोटा चम्मच |
| 9 | तेल | : | 2 छोटा चम्मच (छौंकने के लिए) |
इमली-सौंठ चटनी बनाने की विधि :
- इमली को 2 घंटे गर्म पानी में भिगोएं |
- इमली में से बीज और गूदे को छलनी की मदद से छान कर इमली का पानी अलग कर लें |
- कड़ाही में मध्यम आँच पर तेल गर्म करें लें |
- गर्म तेल में ज़ीरे का छौंका लगाएं |
- फिर कलौंजी, हींग और सौंठ भी डालें | मसाले जले नहीं, इसके लिए उसे चलाते रहें |
- अब छोंके में अलग किया हुआ इमली का पानी डालें |
- गुड़, लाल मिर्च और नमक मिला कर 5 मिनट तक तेज़ आँच पर पकाएँ |
- बीच–बीच में हिलाते रहें |
- उबाल आने पर, आँच को मध्यम कर दें, घोल को गाढ़ा होने तक पकाएँ |
- चाहें तो किशमिश और पके केले को काट कर इसमें मिलाएं और 5 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएँ |
स्वादिष्ट इमली की खट्टी-मीठी चटनी को, विभिन्न व्यंजनों के साथ परोसें |
Recipe Step By Step With Pics:
Step-1

- इमली को 2 घंटे गर्म पानी में भिगोएं |
-
Step-2

2. इमली में से बीज और गूदे को छलनी की मदद से छान कर इमली का पानी अलग कर लें |
Step-3

3. कड़ाही में मध्यम आँच पर तेल गर्म करें लें | गर्म तेल में ज़ीरे का छौंका लगाएं | फिर कलौंजी, हींग और सौंठ भी डालें | मसाले जले नहीं, इसके लिए उसे चलाते रहें |
Step-4

4.अब छोंके में अलग किया हुआ इमली का पानी डालें |
Step-5

5. गुड़, लाल मिर्च और नमक मिला कर 5 मिनट तक तेज़ आँच पर पकाएँ | बीच–बीच में हिलाते रहें |
Step-6

6. उबाल आने पर, आँच को मध्यम कर दें, घोल को गाढ़ा होने तक पकाएँ |
Step-7


7. चाहें तो किशमिश और पके केले को काट कर इसमें मिलाएं और 5 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएँ |
Step-8











[…] रेसिपी हिन्दी में पढ़ें: इमली – सौंठ की चटनी […]